अर्थशास्त्री राजीव कुमार नीति आयोग के नए उपाध्यक्ष होंगे।
अर्थशास्त्री राजीव कुमार नीति आयोग के नए उपाध्यक्ष होंगे। वे श्री अरविंद पानगड़िया का स्थान लेंगे, जिन्होंने हाल ही में त्यागपत्र दिया था।
श्री राजीव कुमार ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में डी फिल और लखनऊ विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की। अभी वे सेन्टर फॉर पॉलिसी रिसर्च में सीनियर फेलो हैं श्री राजीव कुमार भारतीय वाणिज्य और उद्योग परिसंघ-फिक्की के महासचिव तथा भारतीय अंतरराष्ट्रीय आर्थिक संबंध अनुसंधान परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रहे हैं। श्री राजीव कुमार ने भारतीय उद्योग महासंघ-सीआईआई में मुख्य अर्थशास्त्री और एशियाई विकास बैंक, उद्योग मंत्रालय तथा वित्त मंत्रालय में वरिष्ठ पदों पर काम किया है।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उत्तर कोरिया के खिलाफ एक अरब डॉलर से अधिक के निर्यात पर पाबन्दी सहित कड़े प्रतिबंधों का प्रस्ताव पारित किया।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने अंतर द्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण और संयुक्त राष्ट्र प्रस्तावों के उल्लंघन के लिए उत्तर कोरिया पर नए प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पारित कर दिया है। इन प्रहै।धों में एक अरब डॉलर से अधिक मूल्य के निर्यात पर प्रतिबंध शामिल है।
संयुक्त राष्ट्र में अमरीकी राजदूत निकी हेली ने कहा कि सुरक्षा परिषद की यह कार्रवाई किसी भी देश के खिलाफ अब तक के सर्वाधिक कड़े प्रतिबंध की कार्रवाई है।
नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा कि वे संविधान की गरिमा और पद की मर्यादा बनाए रखेंगे। शुक्रवार को शपथ ग्रहण।
नव निर्वाचित उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू शुक्रवार को शपथ ग्रहण करेंगे। निवर्तमान उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी का कार्यकाल बृहस्पतिवार को समाप्त हो रहा है। एनडीए के उम्मीदवार श्री नायडू ने कल उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के प्रत्याशी गोपाल कृष्ण गांधी को हराया। श्री नायडू को 516 और श्री गोपाल कृष्ण गांधी को244 वोट मिले। 14 सांसदों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया।
चुनाव जीतने के बाद श्री नायडू ने कहा कि वे पहले के उपराष्ट्रपतियों के उच्च आदर्शों और संविधान की मर्यादा का पालन करेंगे।
0 comments:
Post a Comment