This site is under construction

Recents

Popular Posts

Sunday, 6 August 2017

समाचार

  • प्रवर्तन निदेशालय ने जम्मू कश्मीर के अलगाववादी नेता शब्बीर शाह के सहयोगी असलम वानी को मनीलॉर्डिंग मामले में गिरफ्तार किया।
प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में अलगाववादी नेता शब्बीर शाह के नजदीकीअसलम वानी को गिरफ्तार किया है। सरकारी सूत्रों ने बताया कि उसे जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस की मदद से
आज श्रीनगर से गिरफ्तार किया गया। वानी को पूछताछ के लिए दिल्‍ली लाया जायेगा।
जांच एजेन्सी ने हाल में पाकिस्तान जैसे देशों से हवाला के जरिये भारत में आतंकवादियों को धन मुहैया कराने और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के लिए शब्बीर शाह को गिरफ्तार किया था। इस समय वह हिरासत में है।

  • उत्तर प्रदेश आतंकवाद रोधी दत्ते ने बंगलादेश के एक संदिग्ध आतंकवादी को मुजफ्फरनगर में गिरफ्तार किया।
उत्तरप्रदेश के आतंकरोधी दस्ते ने आतंकी गुट अंसारउल्लाह बंगला टीम - ए बी टी के आतंकवादी को मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया है। ए बी टीबंगलादेश में अलकायदा का इस्लामिक आतंकी गुट है।  आतंकरोधी दस्‍ते के महानिरीक्षक असीम अरूण के हवाले से हमारे संवाददाता ने बताया है कि यह आतंकी पिछले एक महीने से इस इलाके में था और बंगलादेश के आतंकियों के फर्जी पहचान पत्र बनवाने और उन्‍हें भारत में सुरक्षित ठिकाने मुहैया कराने में मदद करता था।
  • उच्चतम न्यायालय ने उत्तर प्रदेश पुलिस में तीन हजार पांच सौ से अधिक उपनिरीक्षकों और प्लाटून कमांडरों की नियुक्ति की मंजूरी दी।
उच्चतम न्यायालय ने उत्तरप्रदेश पुलिस में साढ़े तीन हजार से अधिक उप-निरीक्षको और पलाटून कमांडरों के चयन और नियुक्ति की अनुमति दे दी है। छह साल से ये नियुक्तियां रूकी हुई थी। उच्‍चतम न्‍यायालय ने उच्‍च न्‍यायालय की लखनऊ और इलाहाबाद पीठ के समय समय पर दिये गये निर्देशों पर रोक लगा दी। शीर्ष न्‍यायालय ने इन्‍हें इस संबंध में किसी भी याचिका पर सुनवाई नहीं करने को कहा है।

0 comments:

Post a Comment

 
This platform is providing a study material for major exams in India including Banking, SSC, Rajasthan Police, Specialist Officers and others. Students can access the study material according to their sectors.